रायपुर

प्रदेश में 15 संसदीय सचिव हुए तय, विभागीय कार्यो में करेंगे मदद….नियुक्ति और शपथग्रहण आज, चयनित विधायकों का बढ़ा दर्जा

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – भारतीय संविधान के जानकारों की माने तो संसदीय सचिव का प्रावधान संविधान में नही है। जानकार बताते है कि इंग्लैंड की तीन स्तरीय व्यवस्था से यह पद परंपरा में आया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उपमंत्री जैसी व्यवस्था है। अपने यहां संसदीय सचिव की नियुक्ति मंत्रियों को उनके काम में मदद देने के लिए होती है। हालकि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में 11 संसदीय सचिव बनाए गए थे। जिसके बाद अब कॉंग्रेस सरकार ने 15 विधायको को संसदीय सचिव के लिए चुना है। जिनका शपथग्रहण समारोह मंगलवार शाम मुख्यमंत्री निवास में होना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन 15 विधायकों को पद की शपथ दिलाएंगे। 

मंंत्री के समतुल्य जानेे क्या है काम इनके..

संसदीय सचिव का यह पद संविधानिक नहीं राजनीतिक है। मुख्यत: मंत्रियों को उनके विभागीय कामकाज में मदद करते हैं। इनकी संविधानिक शपथ नहीं होती, इसलिए मंत्री की तरह सरकारी दस्तावेजों तक उनकी पहुंच नहीं होती। वे किसी फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करते।

इन विधायकों को चुना गया..

1-रायपुर पश्चिम विधायक- विकास उपाध्याय 2-तखतपुर – रश्मि सिंह ठाकुर 3-जगदलपुर- रेख चंद जैन। 4-कांकेर- शिशुपाल सोरी 5-गुंडरदेही- कुंवर निषाद 6-बैकुंठपुर- अम्बिका सिंहदेव 7-सामरी- चिंतामणि महाराज। 8-भटगांव- पारस नाथ राजवाड़े। 9-कुनकुरी – यूडी मिंज। 10-खल्लारी – द्वारिकाधीश यादव। 11-महासमुंद – विनोद सेवनलाल चंद्राकर। 12-बिलाईगढ़ – चंद्रदेव प्रसाद राय। 13-कसडोल – शकुन्तला साहू। 14-नवागढ़ – गुरुदयाल बंजारे। 15-मोहला मानपुर – इंदरशाह मंडावी

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब