रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में बुधवार को भी मिले सर्वाधिक 154 पॉजिटिव मरीज, राजधानी में 77 तो नारायणपुर से 19, न्यायधानी में भी 11 पॉजिटिव… प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 4556 पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – विश्व में अब तक कुल 12964809 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 570288 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 936181 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 24309 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।  छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 222113 सैम्पल की जांच की गई है , जिसमें 4556 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 3324 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है वहीँ 1212 मरीज सक्रिय हैं। प्रदेश में आज कुल नए 154 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें रायपुर से 77 , नारायणपुर से 19 , बिलासपुर से 11 , सरगुजा से 10 , जांजगीर – चांपा , कोण्डागांव व दन्तेवाड़ा से 06-06 , दुर्ग व कांकेर से 03-03 , राजनांदगांव , बेमेतरा , धमतरी व गरियाबंद से 02-02 , बालोद , बलौदाबाजार , कोरबा , कोरिया व सुकमा से 01-01 पॉजिटिव मरीज शामिल है,  वही बीती राग कुल नए 09 ( राजनांदगांव व धमतरी से 04-04 , महासमुंद से 01 ) कोरोना से पीड़ित पॉजीटीव मरीजों की पहचान की गई थी । पूर्व में 14 कोरोना से पीड़ित पॉजीटीव मरीजों की जानकारी ? -नॉट लैब , जिला दुर्ग से अप्राप्त थी , जिनकी रिपोर्ट आज प्राप्त होने पर दुर्ग के धनात्मक प्रकरणों में जोड़ी गई है । उल्लेखनीय है कि समस्त धनात्मक प्रकरणों पर कोरोना नियंत्रण एवं उपचार की संबंधी गतिविधियां स्वास्थ्य विभाग दुर्ग द्वारा पूर्व से ही आरंभ की जा चुकी है।

न्यायधानी में फिर हुआ कम्युनिटी स्प्रेड, संक्रमित मरीजो के संपर्क में आने वाले 11 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव…

बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने का नाम ही नही ले रहा है। न्यायधानी में कम्युनिटी स्प्रेड होने जैसे स्थिति फिर से निर्मित होती दिख रही है। इसी कड़ी में बुधवार को 11 नए मरीज मिले है। जिनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। संक्रमित मरीजो में 8 मेल और तीन फीमेल शामिल है। सभी मरीज बिलासपुर शहर के अलग अलग क्षेत्र से है। जिसमे सर्वाधिक मरीज सिरगिट्टी के है। जहाँ एक ही परिवार से 9 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे 6 मेल और 3 फीमेल शामिल है। बताया जा रहा है सिरगिट्टी के रहने वाले एक ठेकेदार जो पूर्व में बिहार से लौटा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिनमे से युवक के 60 वर्षीय बड़े पापा,49 वर्षीय चाचा सहित 22 वर्षीय भाई और उसकी 20 वर्षीय पत्नी सहित 41,30 वर्षीय पुरुष 52 और 23 वर्षीय महिला के साथ 7 साल के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चकरभाठा के पास आशीर्वाद वैली में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट सिम्स के माइक्रोबायोलॉजी लैब में पॉजिटिव आई है साथ ही सिम्स हॉस्पिटल का 35 वर्षीय वार्ड बॉय भी करोना संक्रमित पाया गया है जो सरकंडा शिव घाट के पास रहता है हाल ही में उसकी ड्यूटी सिम्स के कोरोना यूनिट में थी इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर ट्रू एंड नॉट मशीन में जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है बुधवार को आने वाले 11 पॉजिटिव मरीजों में 23 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय मासूम को एम्स तो बाकी मरीजों को बिलासपुर कोविड-19 में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है इस बीच राहत की बात यह है कि बुधवार को तीन मरीजो को डिस्चार्ज किया है। जिसके बाद अब जिले में 83 एक्टिव मरीज बचे है। जिनका इलाज कोविड हॉस्पिटलों में चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब