बिलासपुर

बिलासपुर:- वाहन खरीदी बिक्री के नाम पर ऑटो डीलर ने की 2.70 लाख की धोखाधड़ी….पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – वाहन खरीदी बिक्री के मामले में ऑटो डीलर के द्वारा धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। जहां गाड़ी फाइनेंस में होने की बात को ग्राहक से छुपाकर लाखो की ठगी को अंजाम दिया गया है। जिसकी लिखित शिकायत ग्राम बाम्हू निवासी हेमन्त धीवर ने सिविल लाइन पुलिस को दी। जहाँ उन्होंने बताया कि दीनदयाल कालोनी मंगला में स्थित मनीष सोनी के ऑटो डील के दुकान में प्रार्थी ने वाहन क्रमांक CG 10 BH 0913 को देखा और उसे 26 मार्च 2025 को विक्रेता मनीष सोनी के द्वारा ईको वाहन विक्रय करने का पक्का सौदा पक्का किया। इस दौरान मनीष सोनी द्वारा प्रार्थी को बताया गया की उक्त वाहन फाइनेंस कंपनी में किसी प्रकार का कोई रकम शेष नहीं है। जिसपर प्रार्थी ने विक्रेता को 2,70,000 रुपए नगद देकर उक्त गाड़ी को लेकर चले गए। इस बीच विक्रेता डीलर मनीष सोनी ने प्रार्थी को बताया कि एन.ओ.सी. मूल आर.सी. दोनों कागजात कुछ दिन में मिल जाएगा। गाड़ी लेने के बाद कई बार प्रार्थी ने आरसी की मांग की। लेकिन डीलर द्वारा एन.ओ.सी में समय लगने की बात कहते हुए उसे घूमाता रहा। इसी बीच 28.08.2025 को प्रार्थी का परिवार वाले उक्त गाड़ी में रतनपुर गए थे कि चोला मण्डलम फाईनेंस एजेंट के द्वारा रतनपुर से ही फाईनेंस की किश्त 22 कुल रकम 5,80,000/- शेष बताकर वाहन को ले कर चले हैं। जिसकी जानकारी मनीष सोनी जब प्रार्थी को दी गई तो उन्होंने अपनी पूर्व की बातो से मुकरकर किश्त पटाने की बात कह दी। जिसके बाद प्रार्थी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इधर मामले में मनीष सोनी के खिलाफ धारा 318(4)- बीएनएस तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब