बिलासपुर

आज से 18+ के सभी वर्गों को लगेगी वैक्सीन, नगर निगम ने अंत्योदय,बीपीएल और एपीएल के लिए बनाया अलग-अलग केंद्र…..पहले आओं पहले लगाओं के तर्ज पर लगेगा टीका

रमेश राजपूत

बिलासपुर– 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के मामले में माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रशासन द्वारा आज से 18 से 44 वर्ष के सभी वर्गों के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग टीकाकरण केंद्र बनाएं गए है,जहां आज से कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पहले आओं पहले पाओं के तर्ज पर टीकाकरण लगाया जाएगा।

अंत्योदय कार्ड धारियों के लिए देवकीनंदन स्कूल
अंत्योदय कार्ड धारियों को टीका पूर्व की भांति देवकीनंदन स्कूल में ही लगाया जाएगा,इसके लिए 18 से 44 वर्ष के लोगों को आधार कार्ड और अपना अंत्योदय कार्ड के साथ लाना अनिवार्य है।

बीपीएल वालों को नूतन चौक कन्या हाई स्कूल में लगेगा 
18 से 44 वर्ष के बीपीएल कार्ड धारियों को सरकंडा के नूतन चौक स्थित कन्या हाई स्कूल में टीका लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र में आधार कार्ड एवं बीपीएल कार्ड  एवं मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है।

एपीएल के लिए तीन केंद्र
सामान्य वर्ग याने एपीएल वर्ग के 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए शहर में तीन केंद्र बनाएं गए है। ब्रजेश हायर सेकेंडरी स्कूल,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेमूनगर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिफरा में लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी की हत्या कर करंट से मौत का रचा नाटक...पुलिस जांच में खुला राज, पति गिरफ्तार शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त...