क्राइम बिलासपुर

लालखदान ओवरब्रिज के पास लूटपाट की घटना…बाइक सवार युवक हुए शिकार

भुवनेश्वर बंजारे



बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल खदान ओवरब्रिज के पास बाईक सवार के साथ लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। जहाँ रात के अंधेरे में रास्ता रोक आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामले में लोरमी ग्राम अखरार रामू नगर निवासी प्रार्थी संजय कुमार महिलांग जो वर्तमान में उस्लापुर में किराये के मकान में रहता है। उसने घटना की शिक़ायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह वालपेपर कलेक्शन का काम करता है। उसी काम से वह रविवार को अपने दोस्त राज कुमार के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 ए टी 0765 में अकलतरा गया हुआ था। जहाँ से रात काम खत्म करके वह घर लौट रहे थे। तभी करीब 9.30 बजे वह जब लालखदान ब्रीज पहुंचे थे। तभी उनके बाइक के सामने अचानक दो लड़के सामने आये और कैसे गाड़ी चला रहे हो कहकर उन्हे रुकवा लिया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट करने लगे। यहीं नहीं तीन अज्ञात आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन को लूट कर वहाँ से फरार हो गए। इधर मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार