महासमुंद

नकली नोट छापकर कम समय मे ज्यादा कमाने की लालच से पहुँचे सलाखों तक, पुलिस ने किया रैकेट का खुलासा….15 लाख के नकली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

महासमुंद– एसपी प्रफुल्ल ठाकुर को सूचना मिली, कि नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में कुछ लोग नदी मोड़ बेलसोण्डा फाटक के सौदा करने वाले हैं। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया, सायबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की टीम यहां पहुंची जहांं नेशनल हाईवे में चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। तभी दो युवक बाइक पर आ रहे थे। इनमें से एक ने पूछताछ में अपना नाम कलाराम उर्फ रामदास नायक बताया। 29 साल का यह युवक बलौदाबाजार का रहने वाला था। इसका साथी मुन्नालाल भी बाइक पर बैठा था। इनके पास से एक सफेद झोला मिला। इसमें रुपए भरे हुए थे। टीम का शक यकीन में बदल गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर मुन्नालाल ने बताया, कि इससे पहले वो हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने यह भी कह दिया कि कलाराम के पास रंगीन फोटोकापी प्रिंटर है। जिससे नकली नोट बनाने का काम होता है। आरोपी ने बताया कि नकली नोट बनाकर देने का काम करते हैं। इसके बाद पुलिस को आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता चला। पुलिस की चार टीम बना दी गईं। बलौदाबाजार जिले के सरसीवा थाना के बिलासपुर , ओड़काकन में छापे मारे गए। जैतपुर गांव में पुलिस को कलर फोटोकापी मशीन, कटर, इंक, पेपर मिले। आरोपी ने बताया कि बैंक और आम लोगों से लिया कर्ज परेशानी बन गया था। शुरूआत में इन्हें चुकाने के लिए उसने 10 और 20 रुपए के नकली नोट बनाने शुरू कर दिए।

जब भीड़ में इन्हें खपाने में कामयाब रहा तो 500, 100 और 50 रुपए के नोट छापे। मुन्नालाल भारती, दुर्गा कुर्रे, रेशम कोसले, भूपेन्द्र जांगडे़ नाम के अपने साथियों को भी इसने नकली नोट खपाने के लिए दिए। वो भी चल गए तो इन बदमाशों का हौसला बढ़ गया। आरोपियों ने बताया कि रायपुर के एक व्यक्ति ने लगभग 15 लाख रुपये के नकली नोट की मांग की थी। इसी की डिलीवरी नदी मोड़ पुल के पास करने जा रहे थे, पुलिस अब उन लोगों का भी पता लगा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...