छत्तीसगढ़तखतपुर

आतंकवाद के मुद्दे पर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा, भूपेश बघेल सरकार को भी बताया पूरी तरह फेल, शाह की सभा से गदगद भाजपा

छत्तीसगढ़ की जनता बघेल सरकार से निराश है पूरे देश की पुकार है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

तखतपुर के हाइस्कूल मैदान में आये बीजेपी कार्यक्रम में अमित शाह ने राहुल पर हमला करते हूये, कहा की पाकिस्तान में मारे गए आंतकी राहुल बाबा के चचेरे भाई थे क्या ? जो उनके चेहरे से उड़ा है नूर,,,,,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी प्रचार-प्रसार में बिलासपुर लोकसभा के तखतपुर में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 सप्ताह में 6 दिन में छह राज्य के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार की छुट्टी रहेगी. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के आंतकवादी मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. इस घटना पर दो जगह छाया मातम, पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया है.

आमित शाह ने कहा, चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे. हमने NIC से अनुमति ले लिया है. मोदी की सरकार ने गरीब लोगों को बिजली देने का काम किया है. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के इलाज का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया, तब जाकर देश के हर कोने में मोदी मोदी के नारे लगाए जाते है.।
तखतपुर में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बघेल ने सीमेंट पर भी लगाया बघेल टैक्स छत्तीसगढ़ एक बार फिर बीमारू राज्य बनने की कगार पर है. छत्तीसगढ़ को नरेंद्र मोदी की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे पर भूपेश बघेल ने बघेल टैक्स लागू किया अब सीमेंट पर भी बघेल टैक्स लगाया.
200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में किया प्रवेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 200 से अधिक जोगी कांग्रेस के विधानसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया. अमित शाह ने भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई.

राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से उड़ गया है नूर पूललमावा हमला पर अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान भी शहीद हुए थे. 13वीं के दिन बालाकोट में वासु सेना ने हमला कर पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाकर रख दिए. हमले के बाद दो जगह मातम छाया हुआ है. पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया. मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के नक्सलवाद मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुनचुन कर बाहर निकालेंगे, तीसरे चरण के मतदान से पहले लगातार स्टार प्रचारक चुनाव अभियान के लिए सभा ले रहे हैं बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तखतपुर में हुई सभा इस मायने में महत्वपूर्ण कही जा सकती है अमित शाह को सुनने यहां भारी भीड़ जुटी जिससे भाजपा में उत्साह देखा जा रहा है

error: Content is protected !!
Letest
पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से...