महासमुंद

अंतराज्यीय गांजा तस्कर फिर चढ़े पुलिस के हत्थे, 90 लाख रुपए कीमती बड़ी खेप लगी हाथ…..दो आरोपी भी आये पकड़ में….मेटाडोर में कर रहे थे परिवहन

रमेश राजपूत

महासमुंद- पड़ोसी राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और अन्य राज्यो में गांजे की तस्करी अब भी जारी है, हालांकि सीमावर्ती प्रदेश की पुलिस ने इसी महीने कई मामलों को पकड़कर करोड़ो के गांजे को बरामद किया है और तस्करी पर नियंत्रण लगाने प्रयास में जुटी हुई है, बावजूद इसके इस अवैध कारोबार में लिप्त बाज नही आ रहे है।

एक बार फिर जिले के सिंघोडा पुलिस ने एक टाटा 407 मेटाडोर को चेकिंग के दौरान पकड़ा है, जिसमे 9 क्विंटल 3 किलोग्राम गांजे को जब्त किया गया है, गांजे की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है, इसके साथ पुलिस ने दो तस्करों को भी पकड़ा है,

जिनमें श्याम सिंह सुंदर और उत्सव मिश्रा है, दोनों ही आरोपी उड़ीसा के रहने वाले है, जो सुंदरगढ़ से गांजा मध्यप्रदेश लेकर जा रहे थे। पुलिस आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, एक टाटा 407 और नगदी 4200 रुपए को जब्त किया है,

जिनके खिलाफ 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...