बिलासपुर

एक माह पहले हुए चोरी का खुलासा, चोरी के माल सहित चार आरोपी गिरफ्तार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- चकरभाठा पुलिस ने 1 महीने पहले हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी किए गए दो बाइक सहित एक फोन को भी जप्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नांदघाट जिला बेमेतरा निवासी दूकलहा (48 वर्ष) द्वारा चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी की 11 जून की रात कृष्णा हुंडई वर्कशॉप ट्रांसपोर्टनगर परसदा के पास से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल चोरी कर लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चकरभाटा पुलिस चोरी पर अंकुश लगाने,

लगातार संदिग्ध व आदतन चोरों से पूछताछ कर रही थी, साथ ही नाकाबंदी पॉइंट एवं रात्रि पेट्रोलिंग द्वारा अभियान भी चला रही थी, इसी दौरान साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार संदेही श्यामू सोनी से पूछताछ करने पर उसने सचिन पाटले से मोबाइल खरीदने की जानकारी दी, वही सचिन पाटले को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दोस्त दीपक बंजारे पिता राम प्रसाद बंजारे (18 वर्ष), अमन कुमार सोनी गीता मोतीराम सोनी (18 वर्ष) के साथ मिलकर बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई दो बाइक एक मोबाइल सहित घटना में प्रयुक्त एक अन्य बाइक भी जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...