बिलासपुर

VIDEO:- हैप्पी स्ट्रीट की कपड़ों की दुकान में लगी आग…देर रात पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना….असामाजिक तत्वों पर आगजनी का संदेह

उदय सिंह

बिलासपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हैप्पी स्ट्रीट में रविवार रात एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी आगजनी की जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। दुकान में ताला लगे होने और संचालक की जानकारी आसपास के लोगों को न होने के कारण पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आग की लपटें बढ़ने से आसपास की दुकानों को खतरा उत्पन्न हो गया था, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से बड़ी घटना टल गई।

कोतवाली टीआई देवेश राठौर ने बताया कि हैप्पी स्ट्रीट स्थित उक्त दुकान एक फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले व्यक्ति ने किराए पर ली थी। वह दिन में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था और रात में सारा सामान दुकान में रख देता था। रविवार को वह संडे मार्केट में कपड़े बेचने गया था और रात में दुकान बंद कर चला गया। रात करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुंआ निकलते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने देर रात कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन व्यवसायियों ने असामाजिक तत्वों की हरकतों से आगजनी की आशंका व्यक्त की है, हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखे लाखों के कपड़ों को नुकसान पहुँचने से व्यवसायी को भारी आर्थिक झटका जरूर लगा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब