रतनपुर

खारुन नदी में डूबे ट्रक चालक की लाश मिली, सोमवार से चल रही थी तलाश…तेज बहाव की वजह से सामने आ रही थी दिक्कत

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – खारुन नदी के उफान ने एक और जिंदगी को मौत के आगोश में ले लिया है। एक ऐसा ही मामला गुरुवार को रतनपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। जहाँ खारुन नदी में बने एनीकट में सोमवार को नहाने गए 55 वर्षीय ड्राइवर की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है। कि उत्तर प्रदेश ग्राम बसगंवा, चंदौली में रहने वाले 55 वर्षीय बनारसी पाल पेेशे से एक ड्राइवर था। जो सोमवार को महाराष्ट्र के चंदरपुर से अल्ट्राटेक सीमेंट पाउडर लेकर ट्रक क्रमांक एम एच 40 बीजी 3488 से रतनपुर क्षेत्र के खैरखुण्डी गांव आया हुआ था। इसी बीच वह खारून नदी में बने एनीकट में नहाने के लिए गया हुआ था।

जहाँ से वह वापस लौटा ही नही,जिसकी शिकायत उनके साथियों ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन नदी उस समय अपने उफान में था। लिहाजा काफी मशक्कतों के बाद भी बनारसी पाल की बॉडी नही मिल सकी। इधर गुरुवार को उक्त ड्राइवर की लाश नदी में तैरते हुए मिली है। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। क्योंकि पानी अधिक होने और झाड़ियां होने की वजह से एसडीआरएफ की टीम को शव को बाहर निकालने बुलाया गया जिन्होंने देर शाम ड्राइवर के शव को पानी से बाहर निकाला।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...