छत्तीसगढ़बिलासपुर

युवा मतदाताओं को रिझाने की कोशिश , स्वीप कार्यक्रम के तहत विविध प्रयासों से शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य

मतदाता जागरूकता अभियान “स्वीप” के तहत जिला प्रशासन एवं नगर निगम,स्मार्ट सिटी द्वारा मैग्नेटों माॅल में मतदाताओं को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहें

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आगामी 23 अप्रैल को बिलासपुर लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में मतदाताओं की अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.जिसके तहत शहर के श्रीकांत वर्मा स्थित मैग्नेटो माॅल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नृत्य,कविता वाचन, क्विज़ प्रतियोगिता, गायन के ज़रिए उपस्थित जन समूह को वोट करने हेतु प्रेरित किया गया साथ में दूसरों को भी वोटिंग के लिए प्रेरित करने हेतु भी शपथ भी दिलाई गई।इस दौरान लोगों को स्मार्ट सिटी के “कनेक्ट बिलासपुर ” कार्यक्रम से भी जुड़ने की अपील की गई। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम,बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा शपथ दिलवाने जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल,सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत,नगर निगम उपायुक्त खजांची कुम्हार,ओम पाण्डेय तथा स्मार्ट सिटी की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...