रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में शनिवार शाम तक मिले 428 नए कोरोना पॉजिटिव, 4 की हुई मौत, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 15000 के करीब

रमेश राजपूत

रायपुर – कोरोना का प्रकोप छत्तीसगढ़ से कम होने का नाम ही नही ले रहा है। क्योंकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना ही 400 से अधिक नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को 428 मरीजो की पुष्टि हुई है। जिसमे 50 प्रतिशत मरीज अकेले रायपुर से मिले है। जहाँ 50 या 100 नही बल्कि 217 मरीज संक्रमित पाए गए है। इसके साथ दुर्ग से 49 , बिलासपुर से 25 , रायगढ़ से 19 , राजनांदगांव से 16 , सरगुजा और कोण्डागांव से 14-14 , महासमुंद से 13 , सुकमा से 09 , कबीरधाम व बलौदाबाजार से 07-07 , कोरिया से 06 , नारायणपुर से 05 , गरियाबंद , सूरजपुर , कांकेर व अन्य राज्य से 04-04 , बेमेतरा से 03. बालोद , धमतरी व जांजगीर – चांपा से 02-02 , बलरामपुर और जशपुर से 01-01 मरीज शामिल है। इस बीच शनिवार को ही प्रदेश के 189 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 14987 तक पहुँच चुकी है। जबकि अब भी 4807 एक्टिव मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

छत्तीसगढ़ में नही थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला..

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। शनिवार को भी छत्तीसगढ़ के दो जिलों से 4 मरीजो के मौत होने का मामल प्रकाश में आया है। जिसमे रायपुर जिले के 58 साल का व्यक्ति और कैलाशपूरी से 68 वर्षीय के साथ तिल्दा से 80 वर्षीय बुजुर्ग ने हॉस्पिटल में ही दम तोड़ा है। इसके अलावा दुर्ग जिले के कैलाश नगर में रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी मृत्यु हुई है। इन मरीजो में दो मरीज निजी तो दो शासकीय हॉस्पिटल में एडमिट थे। जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हुई है। जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 134 पहुँच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब