बिलासपुर

रविवार को जिले के दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, एक ने रायपुर में तो दूसरे ने सिम्स में तोड़ा दम, मौत का आंकड़ा पहुँचा 17 पर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना काल मे न्यायधानी के संक्रमित मरीजो पर कोरोना का गहरा काला साया अब मौत का तांडव दिखा रहा है। कोरोना ने बीते 12 घन्टो में ही फिर दो जिंदगियों को निगल लिया है। यानि कि जिले के फिर दो संक्रमित मरीजो की मृत्यु हो गई है। हालाकि अभी स्वास्थ्य विभाग ने एक ही मरीज के मौत की पुष्टि की है। जिसमे घुरु अमेरी निवासी 52 वर्षीय बैंककमी है। जिसकी रिपोर्ट 18 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वह स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होंम आइसोलेट था। बताया जा रहा है शनिवार की रात 10.30 में उसकी तबीयत बिगड़ी जिसे फोन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ने मेडिसिन लेने कहा था। लेकिन देर रात करीब 2 बजे उन्हें घबराहट होने लगी। जिसे आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल लाया गया था। जहाँ इलाज के पूर्व ही उसकी मौत हो गई है। जिसकी डेड बॉडी कोविड हॉस्पिटल में रखी गई है। डॉक्टरो का कहना है कि वह पहले से ही शुगर और बीपी की बीमारी से ग्रसित थे। सूत्रों की माने तो दूसरा मरीज दयालबंद निवासी है। जिसकी उम्र 78 वर्षीय बताई जा रही है। जो 21 अगस्त से मेकाहारा रायपुर हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था। जहाँ रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। आपको बता दे इन दो मौत के बाद अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 17 पहुँच चुका है। 

होंम आइसोलेट में रह रहे महापौर के भाई  को भी किया गया भर्ती…

नगर निगम महापौर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगो की जांच की गई थी। जिसमे उनके 62 वर्षीय भाई की रिपोर्ट 19 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। जिन्हें भी होंम आइसोलेट किया गया था। लेकिन शनिवार को उनके तबीयत में असामान्य परिवर्तन आया था। जिसकी शिकायत उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से की। तब स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरो ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने सुझाव दिया था। जिसके मद्देनजर अब उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। जहाँ उनका संघन उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,