बिलासपुर

सिरगिट्टी पुलिस को मिली सफलता गांजे की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… उड़ीसा से तस्करी कर जिले में थे खपाने की कोशिश में, घेराबंदी कर लिया गया कब्जे में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नकेल कसने विशेष प्रयास किये जा रहे है, इसीक्रम में अवैध मादक पदार्थ गांजे की बड़ी खेप को पकड़ने में जिले की पुलिस को सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से नए बस स्टैंड तिफरा के पीछे ठाकुर होटल के पास खड़े है जो गांजे को खपाने की कोशिश में है। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा पुलिस ने तत्काल हुलिए के आधार पर मौके पर घेराबंदी की और दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा जिनसे पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा, जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में गांजे की खेप बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम रमेश हरिजन पिता धन्नू लाल हरिजन उम्र 38 वर्ष निवासी सेरवा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश और जय बहादुर निषाद पिता दूधनाथ निषाद उम्र 45 वर्ष निवासी बघौरा जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश बताया, जो उड़ीसा से गांजा लाकर बिलासपुर में खपाकर वापस उत्तरप्रदेश भागने वाले थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 25 किलोग्राम गांजे को बरामद किया है, जो अलग अलग पैकेट में बंद थे, वही दोनों के पास से 2 मोबाइल भी जब्त किया है, पकड़े गए गांजे की कीमत 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 20 बी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सऊनि शीतल प्रसाद त्रिपाठी, प्र आ प्रवीण कुमार, विनोद यादव, आ अनूप किंडो, उमेंद्र सिंह खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,