छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ के वार्षिक सम्मेलन का होगा आयोजन, देश भर के प्रसिद्ध 200 से अधिक विशेषज्ञ होंगे शामिल

इसी दौरान सिम्स के अस्थि रोग विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ राज्य के अस्थि रोग विशेषज्ञ के 18 वें वार्षिक सम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 23 और 24 फरवरी को बिलासपुर में होने जा रहा है, जिसमें देशभर के लगभग 200 अस्थि रोग विशेषज्ञ शामिल होंगे ।इसी दौरान पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र साहू, नए अध्यक्ष डॉ सुनील खेमका को अस्थि रोग विशेषज्ञ संघ के अध्यक्ष का पदभार सौंपेंगे ।इसी दौरान सिम्स के अस्थि रोग विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा ,जिसमें बोन मॉडल पर शल्यक्रिया की जानकारी और प्रशिक्षण दी जाएगी। इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान फ्रैक्चर के इलाज, हड्डियों के इंफेक्शन, दूरबीन द्वारा हड्डी के जोड़ एवं इलाज, रीड की हड्डी के विकार, बच्चों के विकार एवं कूल्हे के जोड़ के प्रत्यारोपण, इमेजिंग आदि पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विषय विशेषज्ञ नई पद्धतियों से अन्य चिकित्सकों को रूबरू कराएंगे। सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञों के जुटने की उम्मीद की जा रही है। यहां प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ अपना शोध पत्र और व्याख्यान पड़ेंगे तो वही मेडिकल कॉलेज के पीजी के छात्र क्विज तथा विषय संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे । यहां विभिन्न नवीनतम उपकरण एवं मशीनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन के साइंटिफिक चेयरमैन डॉ विनोद तिवारी ने बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे होंगे ।उनके अलावा डॉक्टर राजेंद्र साहू ,डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ,श्रीमती रश्मि सिंह,डॉ आदिले भी यहाँ शामिल होंगे ,तो वहीं दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री दामोदर गणेश बापट, डॉक्टर सुनील खेमका ,मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल समेत कई महत्वपूर्ण चिकित्सक शामिल होंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कैशलेस ईलाज: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार...जिले के 37 अस्... अंधविश्वास की हैवानियत: जादू-टोना के शक में महिला की बर्बर हत्या.... पति-सौतन सहित चार आरोपी गिरफ्ता... पचपेड़ी: घर के अंदर मिली महिला की संदिग्ध लाश...जांच में जुटी पुलिस, मस्तूरी एसडीएम सहित कई तहसीलदारों के प्रभार में हुआ बदलाव...कलेक्टर ने की फेरबदल होली मनाने परिवार सहित बाहर गया था रियल एस्टेट कारोबारी...सूने घर में चोरों का धावा, 2 लाख से अधिक क... रायगढ़: अवैध कबाड़ और चोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई....1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त, 6 ट्रक और 1 माजदा ... शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म...गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी:- शादी समारोह में शामिल 35 लोगो की बिगड़ी तबियत, उल्टी- दस्त और बेचैनी की शिकायत, अलग अलग अस्... होंडा सिटी कार की चोरी करने वाले 3 में से 1 आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से वाहन बरामद, 2 की तलाश जारी बिलासपुर: नेहरू नगर में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, सिर पटककर उतारा मौत के घाट...आरोपी फरार