बिलासपुर

कोविड केयर सेंटर में तोड़फोड़ कर स्टॉफ से दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज, उपचार के लिए किया गया था भर्ती

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– कोनी थाना क्षेत्र स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर के चित्रकोट छात्रावास में बनाये गए कोविड 19 केयर सेंटर में 21 अगस्त की सुबह उपचार के लिए भर्ती किये गए एक मरीज ने केयर स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसके हाथ मे चोट लगी थी और वह घायल हो गया था। मामले में घटना के तत्काल बाद घायल मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कर ईलाज कराया गया, वही अब स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उक्त मामले में मरीज के ख़िलाफ़ कोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है, दरअसल कोविड केयर सेंटर के प्रभारी डॉ सौरभ शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि मरीज चेतन ताम्रकार पिता संतोष ताम्रकार उम्र 24 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर द्वारा भर्ती के समय से ही केयर सेंटर में स्टॉफ से दुर्व्यवहार किया जा रहा था और यहाँ इलाज नही कराने की जिद की जा रही थी, जो निजी हॉस्पिटल में इलाज कराने उसे छोड़ने के लिए हंगामा मचा रहा था, घटना के दिन भी उसने जिद करते पार्टीशन में लगे कांच को हाथ से मारकर तोड़ दिया, जिससे उसके हाथ मे चोट लगी और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन इस दौरान उसने स्टॉफ से दुर्व्यवहार करते हुए सामानों को नुकसान पहुँचाया और महामारी से बचाव के लिए जारी स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा पहुँचाने की कोशिश की, जिसके खिलाफ शिकायत के आधार पर कोनी पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...