बिलासपुर

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की हो रही मौत, मंगलवार को 4 ने तोड़ा दम…. अब तक 39 हो चुके है कोरोना के शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना से मौत के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है। जिसने कम समय मे ही जिले में मौत के आकड़े में असामान्य वृद्धि की है। वही मौत को लेकर पूरा स्वास्थ्य महकमा भी अचंभित है। मंगलवार को भी इसी कड़ी में जिले के चार कोरोना संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। आपको बता दे सभी मरीजो की उम्र 50 साल से ऊपर है। तालापारा निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को 30 अगस्त को सिम्स से रेफर कर कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया था। उनकी हालत गंभीर थी और वे वेंटिलेटर पर थे। सोमवार की रात एक बजे उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कोविड अस्पताल में दो मरीजों की हालत गंभीर है, दोनों वेंटिलेटर पर हैं। वहीं पांच मरीजों को ऑक्सीजन में रखा है। जिस मरीज की मौत हुई है उन्हें बीपी की शिकायत थी। इधर राजकिशोर नगर में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने भी सिम्स में मंगलवार को अंतिम सांस ली। मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 30 अगस्त को सिम्स में भर्ती किया था। यहां एंटीजन किट से उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन जब उनकी जांच ट्रू नॉट से की गई तो सोमवार देर रात मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच उनकी हालत काफी गंभीर थी। जिन्हें आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा था। मंगलवार 1.40 सुबह को उनकी मौत हो गई है। इसी तरह टिकरापारा जला-राम मंदिर के पास रहने वाले अग्रवाल फैमिली के पिता और पुत्र के बाद उनकी 68 वर्षीय मां ने मंगलवार को दम तोड़ दिया है। जिनका इलाज 27 अगस्त से एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था ।जहाँ उनकी हालत काफी खराब बताई जा रही थी। जिनकी मौत भी मंगलवार को एम्स हॉस्पिटल में हुई है। चौथी मौत विनोबा नगर निवासी 65 वर्षीय महिला की हुई है। महिला की हालत बिगड़ी तो मंगलवार को परिजनों ने उन्हें सुबह 9 बजे रेलवे अस्पताल लेकर गए जहां दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इन मौतों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मौत के आकड़े 39 पहुंच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...