जांजगीर चाँपा

शासकीय उचित मूल्य दुकान से लाखों का गबन…..आरोपी संचालक गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में चाम्पा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उचित मूल्य दुकान से लाखों रुपये के चावल और नमक का गबन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना चाम्पा पुलिस द्वारा त्वरित रूप से की गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सोहन यादव पिता वेतन लाल यादव उम्र 53 वर्ष, निवासी तहसील कार्यालय के पास, जगदल्ला, चांपा, शासकीय उचित मूल्य दुकान बिर्रा रोड चांपा का विक्रेता था। दुकान का संचालन सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया संस्था मर्यादित चांपा द्वारा किया जाता था। आरोपी ने इस दुकान से चावल और नमक कुल कीमत 16,91,588 का गबन कर गंभीर वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट 4 मई 2025 को थाना चांपा में दर्ज की गई थी। आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 316(5) बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 5 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता एवं चाम्पा थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब