बिलासपुर

मोबाइल रिचार्ज के बैलेंस का दुरुपयोग कर मोबाइल दुकान संचालक से धोखाधड़ी, अवैध रिचार्ज कर 1 लाख 88000 रुपए का लगाया चूना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में ऑनलाइन ठगी के बाद अब टेलीकॉम कंपनियों में भी ठगों की सक्रियता तेज होने लगी है। इसी कड़ी में अमानत में ख़यामत का एक मामला सकरी थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। जहाँ एक जियो कंपनी के डिस्टीब्युटर ने मोबाइल दुकान संचालक को 1 लाख 88 हजार का चूना लगाया है। करीब तीन महीनों में शातिर डिस्टीब्युटर ने प्रार्थी को बिना पता चले ही घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी आसमा कालोनी निवासी राजेश सवानी  ने सकरी थाना पहुँच, शुक्रवार देर रात अपने साथ हुए धोखाधड़ी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जून को राजेश के जियो प्रमोटर राजू पात्रे के मोबाइल में किसी अंजना के नंम्बर पर 2399 रुप्ए का रिचार्ज होने का मैसेज आया, जबकि राजू द्वारा किसी भी के मोबाइल में रिचार्ज नही की गई थी। जब मामले की जानकारी दुकान संचालक ने उक्त मोबाइल नबर पर फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि जियो के डिस्टीब्युटर धर्मेन्द्र (धन्नु) चंन्द्राकर द्वारा किया गया है। तब जाकर दुकान संचालक को पता चला कि उनके आईडी पासवर्ड का दुरुपयोग कर ही रिचार्ज किया गया है। उन्हें अपने साथ हुए धोखाधड़ी का ऐहसास हुआ। जब इसकी शिकायत उन्होंने जियो कंपनी में की तो जो पता चला उससे उनके होश उड़ गए, दरसअल प्रार्थी को जिओ आफिस बिलासपुर से माह अप्रेल,मई,जून का रिचार्ज स्टेटमेट दिया गया। जिसमें धर्मेन्द्र (धन्नु) चंन्द्राकर के आईडी पासवर्ड से करीब 185000 रूपये का मोबाइल रिचार्ज होना पाया गया है। जिसके बाद प्रार्थी ने तत्काल आरोपी के खिलाफ सकरी थाने में 420 करने की एफआईआर दर्ज कराई है। जिसको लेकर सकरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...