रायपुर

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर लिस्ट जारी, जिलों में तैनात किए गए डॉक्टर….आवश्यकता अनुरूप हुई पदस्थापना

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ी सर्जरी बुधवार को की है। जहाँ एक साथ 20 से अधिक जिलों में डॉक्टरो की नई पदस्थापना की गई है। उक्त आदेश में प्रदेश के अलग अलग जिलों में पदस्थ 24 डॉक्टरो को नए हॉस्पिटल में नए पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। देखिए पूरी लिस्ट..

न्यायधानी को दो अतिरिक्त डॉक्टर मिले,,सिविल सर्जन और डीन के पद पर नही हुई नई नियुक्ति..

कोरोना काल में जिले के शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था में समन्वय की कमी के चलते बीते दिनों मंत्रालय से बड़ी कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद बुधवार को राज्य शासन ने दो नए डॉक्टरो का ट्रांसफर जिला चिकित्सालय में किया गया है। गौरतलब है की पूर्व में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और सिम्स के डीन पर विभागीय गाज गिराई थी। उसके पीछे की एक वजह यह बताई जा रही है। कि कोरोना संक्रमण मरीजो के इलाज से लेकर अन्य उचित व्यवस्था के साथ जिम्मदारो द्वारा छुट्टी लेने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिसके बाद जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ मधुलिका सिंह और सिम्स के डीन डॉ पी के पात्रा के ऊपर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से हटाया गया था। इसके बाद बुधवार को राज्य सरकार ने प्रदेश के 24 डॉक्टरो का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। जिसके तहत जिला अस्पताल में सरगुजा से डॉ एस पी डहरिया और कबीरधाम से डॉ सुजय मुखर्जी को ट्रांसफर किया गया है। हालाकि शासन ने सिविल सर्जन के पद पर किसी की नियुक्ति नही की है। लेकिन वर्त्तमान में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन को ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यानि अब सीएमएचओ डॉ महाजन के कंधों पर जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही कोविड हॉस्पिटल और मातृ शिशु हॉस्पिटल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालाकि अभी सिम्स में किसी भी डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ की नई नियुक्ति या पदस्थापना के आदेश जारी नही किए गए हैं।

आरएमओ की तबीयत बिगड़ी,, निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा इलाज..

जिला कोविड हॉस्पिटल में कोरोना प्रबंध में लगे हॉस्पिटल के आरएमओ की तबीयत बिगड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से डॉ मनोज जायसवाल पारिवारिक कार्यक्रमों के वजह से छुट्टी में थे। इसके बावजूद वह लगातार हॉस्पिटल के कार्यों पर सहयोग कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को उनके शरीर मे ऑक्सीजन लेवॅल कम हो गया था। जिसके बाद उन्हें तत्काल केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहाँ उनका सघन उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब