अवर्गीकृत

प्रदेश सरकार की शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि, पत्नी को सौंपा स्थानांतरण आदेश

डेस्क


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद विवेक शुक्ला की पत्नी रीमा शुक्ला को स्थानांतरण आदेश सौंपकर शहीद के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने मानवीय संवेदना का एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
शहीद विवेक शुक्ला दंतेवाड़ा में सब इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ थे। कुंआकोंडा थाना प्रभारी रहने के दौरान वे नक्सली हमले में शहीद हो गये थे। शहीद की पत्नी पूर्व में शासकीय प्राथमिक शाला गोबरीपाठ में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। शहीद के दो छोटे बच्चे हैं और उनका परिवार बिलासपुर में निवास करता है। श्रीमती शुक्ला की परेशानी को देखते हुए जिले के संवदेनशील कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मानवीय संवेदना के आधार पर उनका स्थानांतरण बिलासपुर में कराने हेतु प्रयास किया।

जिसके फलस्वरूप श्रीमती शुक्ला का स्थानांतरण चिंगराजपारा बिलासपुर के प्राथमिक स्कूल में किया गया है। आज कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री के हाथों श्रीमती शुक्ला को स्थानांतरण आदेष सौंपा गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,