रतनपुर

रतनपुर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत…चालक के खिलाफ मामला दर्ज

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-130 रानीगांव मोड़ के पास मंगलवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दर्री कोरबा निवासी रघुराई सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रघुराई सिंह गृह ग्राम गोढीकला अपने गांव से दर्री लौट रहे थे। वे अपनी मोटरसाइकिल होंडा एसपी साइन क्रमांक CG 12 BH 3476 से यात्रा कर रहे थे। रात लगभग 9:30 बजे जैसे ही वे रानीगांव मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 04 PG 4316 के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक एवं बिना संकेत दिए मोड़ दिया। अचानक हुए इस मोड़ से ट्रक और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रघुराई सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर से उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को अपनी आंखों से देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रकरण में मृतक के भतीजे राजू राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है और आगे की जांच जारी है। ग्रामीणों ने हादसे को देखते हुए क्षेत्र में ट्रकों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग भी की है। यह हादसा एक बार फिर तेज और लापरवाह ड्राइविंग की भयावहता को उजागर करता है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...