बिलासपुर

कोरोना संक्रमण से थम रही सांसे, फिर जिले में 5 से अधिक मौतें…. लगातार बढ़ रहे आंकड़े

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोविड संक्रमित मरीजो के मौत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा,,बीते 24 घन्टे में जिले में कोरोना ने 8 जिन्दगियों को निगल लिया है। इन मरीज में जिले के 5 संक्रमित मरीज शामिल है। तो वही जांजगीर से एक और मुंगेली जिले के दो संक्रमित मरीजो की भी मौत हुई है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 150 हो गई है। रविवार को कोविड हॉस्पिटल से सर्वाधिक तीन मरीजो की मौत हुई है। जिनमे 27 खोली निवासी 75 वर्षीय महिला और चिंगराजपारा में रहने वाले 58 साल के व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जांजगीर के 57 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोविड हॉस्पिटल में रविवार को आखरी सांसे ली है। इसी तरह महादेव हॉस्पिटल में भी तीन संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। लोरमी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पुराना बस स्टैंड मुंगेली में रहने वाली 69 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा टिकरापारा में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की भी सांसे महादेव हॉस्पिटल में रविवार को थम गई। जिसे पूर्व में गंभीर अवस्था मे महादेव हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इधर श्रीराम केयर हॉस्पिटल में चकरभाठा निवासी 50 वर्षीय संक्रमित मरीज की मौत हुई है। साथ ही नेहरु नगर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत रायपुर एम्स हॉस्पिटल में हुई है। जिसे पूर्व में गंभीर अवस्था मे एम्स उपचार के लिए एडमिट कराया गया था। जहाँ डॉक्टरो के लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टरो की टीम ने बुजुर्ग मरीज की जिंदगी नही बचा सके। इसके अलावा शनिवार को सिम्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरने वाले अमेरी निवासी 75 वर्षीय कोविड संदेही बज़ुर्ग कि रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उनकी डेड बॉडी को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा दाह संस्कार कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...