बिलासपुर

जिले में 140 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि,,लॉकडाउन में भी शहरी इलाकों में कोरोना का कहर रहा जारी,,अब तक 7900 से भी अधिक मामले आ चुके है सामने,,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-न्यायधानी में सोमवार को 140 नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। लॉकडाउन के अंतिम दिन भी जिले के शहरीय इलाको में 90 से अधिक नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के तीन ब्लॉक से 43 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिनमे मस्तूरी से 9,कोटा से 16 और बिल्हा से 18 मरीज शामिल है। पॉजिटिव मरीजो में 83 मेल और 57 फीमेल मरीज है। जिनमे 5 साल से 65 साल तक के बुजुर्ग मरीज है। सोमवार को एक बार फिर मेडिकल स्टाफ,सिम्स कर्मी ,डॉक्टर,जिला अस्पताल, हाईकोर्ट कर्मचारी सहित जिले के निजी हॉस्पिटल से भी लोग कोरोना के चपेट में आए है।

जिसमे जिला अस्पताल के 50 वर्षीय मेल,सिम्स से 28 वर्षीय फीमेल,68 और 39 वर्षीय मेल सहित आरबी हॉस्पिटल से 90 वर्षीय मेल,35 और 50 वर्षीय फीमेल के साथ श्रीराम केयर हॉस्पिटल के 66 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा हाईकोर्ट से 30 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना के गिरफ्त में आया है। आपको बता दे सोमवार को तारबहार, चंद्रा पार्क, जूना बिलासपुर, टिकरापारा, सरकंडा, गोड़ापारा, साइस कॉलेज, राम दास नगर, नर्मदा नगर,जूना बिलासपुर,चकरभाठा, हेमू नगर, मसानगंज, गीतांजलि सिटी, लिंगियाडीह सहित मस्तूरी किरारी,बोदरी,,सिरगिट्टी,कोनी,विद्यानगर,अमेरी,तेलीपारा,,रतनपुर, कोटा और बिल्हा सहित अन्य जगहों से मरीजी मिले हैं। इन सभी मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 7982 हो गई है। जिनमे से सोमवार को 157 मरीज डिस्चार्ज हुए है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना से जंग जितने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 5803 हो गई है। जबकि जिले में अब भी 2027 एक्टिव मरीज है। जो अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार