
पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप 2 मोबाइल एटीएम कार्ड और 27,500 रुपए नगद जप्त किया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य
इन दिनों सी गैंग लगातार सक्रिय है तो वही बीच-बीच में इन्हीं से मिलते जुलते अपराधों को छोटे अपराधी भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा शनिवार को हुआ ।पुलिस ने इस मामले में कोलकाता से आकर यहां मजदूरी करने वाले दो बांग्लादेशी यूको रवि उल और नजरुल अली को गिरफ्तार किया है। यह दोनों नाम बदलकर लोगों को धोखा देते थे ।रवि उल अपना नाम रोहित बताता था तो वही नजरूल खुद को बॉर्बी बताता था। करीब 3 महीने पहले यह लोग जोरापारा के एक मकान में किराए से रह रहे थे। फरवरी महीने के शुरुआती दिनों में जोरा पारा के रहने वाले आलोक राव शिंदे के घर बन रहे मॉड्यूलर किचन का सामान लेने के लिए दोनों कोमल के साथ एटीएम बूथ गए थे। उस दौरान दोनों शातिरों ने कोमल से एटीएम का पासवर्ड मालूम कर लिया और दोस्त बनकर रात को उसके एटीएम कार्ड को बदल कर अपने पास रख लिया। इसके बाद 21 फरवरी को उसी एटीएम कार्ड से 15,500 रुपए निकाल लिए। वहीं इलाहाबाद बैंक नूतन चौक के पास एटीएम बूथ से इन्होंने साडे हजार रुपए निकाले। जिसके बाद करीब 23000 रुपए का महंगा मोबाइल एटीएम कार्ड से पेमेंट कर खरीदा ।22 फरवरी की सुबह दोनों इलाहाबाद बैंक एटीएम बूथ पहुंचे और दस दस हजार र रुपए एवं करीब 34000 रूपय कीमती मोबाइल और 25,500 रुपये का लैपटॉप कार्ड से ही खरीद लिया। इस तरह उन्होंने कुल 1 लाख 40 हज़ार 290 रूपय कोमल राव के बैंक खाते से आहरण कर लिए। जानकारी होने पर इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई गई ,जहां सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का सुराग लगा और सरकंडा पुलिस ने रवि उल उर्फ रोहित अली और शेख नज़रुल अली उर्फ बॉबी को गिरफ्तार कर लिया दोनों मदनापुर के निवासी हैं। इनके पास से लैपटॉप 2 मोबाइल एटीएम कार्ड और 27,500 रुपए नगद जप्त किया गया है।