बिलासपुर

स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर:- जिला चिकित्सालय में डॉक्टर किये गए तैनात, सौंपा गया महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. पुनम सिंह प्रभारी सीएमएचओ सरगुजा तो डॉ अनिल गुप्ता बिलासपुर जिला अस्पताल के बने प्रभारी

रमेश राजपूत

रायपुर – स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के पांच डॉक्टरो के प्रभार बदले है। जिसमे अंबिकापुर, बस्तर,बालोद और बिलासपुर के शासकीय डॉक्टर शामिल है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ सी आर प्रसन्ना ने चार जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने डॉक्टरो को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश में डॉ. पुनम सिंह सिसोदिया को प्रभारी सीएमएचओ सरगुजा के साथ संभागीय संयुक्त संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इसी तरह डॉ. अनिल अयोध्या प्रसाद को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सालय अंबिकापुर का प्रभार दिया है। वहीं डॉ. रविन्द्र कुमार श्रीमाली को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के प्रभार से मुक्त करते हुए बालोद के जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्ति की गई है। इधर डॉ . संजय प्रसाद को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बस्तर अस्पताल अधीक्षक , जिला चिकित्सालय जगदलपुर का प्रभार सौंपा गया हैं। साथ ही बिलासपुर जिला अस्पताल का सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता को बनाया गया है।

सीनियर को नही दी गई प्राथमिकता,, मंत्री के आदेश के बाद भी जिला अस्पताल की कमान दूसरे के हाथों..

सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पास जिला अस्पताल बिलासपुर के सिविल सर्जन बनाने के लिए पत्र पहुचा था। जिसमें मंत्री सिंहदेव ने डॉ. ए.के झा और डॉ.अनिल गुप्ता में जो सिनियर है। उन्हें सिविल सर्जन बनाने कह दिया था। ऐसे में पिछले चार -पांच दिनों से डॉ.ए.के झा के सिविल सर्जन बनने की चर्चा हो रही थी। लेकिन गुरुवार को शासन के आदेश आने के बाद डॉ. झा को सिविल सर्जन के रेस से बाहर करते हुए डॉ.अनिल गुप्ता को सिविल सर्जन का प्रभार सौंप दिया गया। विभाग के कुछ अधिकारी इसे गलत तरिके से नियुक्ति की बात कह रहें है। उनका मानना है कि शासन के नियमअनुसार उससे 4 साल के सिनियर डॉ.ए.के झा को इस पद पर नियुक्त कराना था। ऐसे में डॉक्टर झा से 4 साल जूनियर डॉ.अनिल गुप्ता की नियुक्ती को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तरह तरह की अठकले लगाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...