जांजगीर चाँपा

खड़ी हाइवा से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश….तीन आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख से अधिक का माल जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले की बलौदा पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 175 लीटर डीजल, वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 13 लाख 17 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, खिसोरा निवासी प्रकाश कुमार राठौर ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 02 बीएम 0966 नवागांव घाट से हरदीबाजार की ओर जा रही थी। 31 मई की रात करीब 1 बजे चालक बीकेश चौहान ने खिसोरा-उमरेली तालाब के पास भारतमाला रोड किनारे वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान स्कॉर्पियो वाहन में सवार तीन अज्ञात लोग पहुंचे और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर जेरिकेन में डीजल भरने लगे। चालक के जाग जाने और शोर मचाने पर आरोपी 175 लीटर डीजल लेकर बलौदा की ओर फरार हो गए। बाद में टंकी की जांच करने पर लगभग 17 हजार 500 रुपये मूल्य का डीजल चोरी होना पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तेजू पनिका 31 वर्ष निवासी जमगहना, जिला कोरिया, दिनेश कुमार केंवट 22 वर्ष निवासी रसौटा तथा मनोज कुमार मिरी 37 वर्ष निवासी कोरबी, थाना बलौदा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर डीजल, दो जेरिकेन, लोहे की रॉड, पेचकस और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...