बिलासपुर

पति पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, पति की घर के बाहर मिली लाश तो घायल अवस्था में तड़पती पत्नी मिली कमरे में….हत्याकांड से क्षेत्र में मची सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चिल्हाटी क्षेत्र में सड़क पर खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई, इस हत्याकांड में अज्ञात आरोपी ने पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें पति की घर से कुछ दूरी पर खून से सनी लाश मिली है। वही उसकी पत्नी भी घर के अंदर गंभीर अवस्था मेंं मिली है। हत्या की खबर शहर में आग की तरह फैल गई जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। आपको बता दें ये पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिल्हाटी की है। अंदाजा लगाया जा रहा घटना रात ही होगी और सुबह इस वारदात की जानकारी लोगों को लगी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार मृतक तिरिथ राम यादव सेंट्रिंग ठेकेदारी का काम करता था।

वह अपनी पत्नी के साथ चिल्हाटी में रहता था। बीती रात दोनों खाना खाकर सो गए,जिसके बाद सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने घर के सामने तिरिथ यादव की खून से सनी लाश देखी, और जब घर के अंदर जाकर देखा तो मृतक की पत्नी भी घायल अवस्था मे तड़पती मिली। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही हत्या की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस और फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच हत्या की गुत्थी सुलझाने जुट गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...