रायपुर

हॉस्पिटल में तैनात किए गए नए चिकित्सक, जल्द करेंगे ज्वाइन….स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने राहत भरा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव सुरेंद्र सिंह बाघे ने प्रदेश के अलग अलग शासकीय हॉस्पिटल के लिए 70 विशेषज्ञ डॉक्टरो के नियुक्ति आदेश जारी किए है। सोमवार को राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस साल जून में विभिन्न चिकित्सा स्नातकोत्तर एमडी, एमएस एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की अंतिम परीक्षा में शामिल हुुुए,नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना सूची जारी की है। जिससे प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों, सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल, विभिन्न जिला चिकित्सालयों तथा मातृ एवं शिशु अस्पतालों में इन विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है। जिसके तहत बिलासपुर जिले में 7 विशेषज्ञ डॉक्टरो की नियुक्ति की गई है। जिसमे 6 सिम्स हॉस्पिटल तो एक डॉक्टर की नियुक्ति जिला अस्पताल में की गई है। आपको बता दे राज्य शासन के द्वारा हॉस्पिटलों के संविदा पदो के लिए दो सालों की कार्य योजना तैयार की है। यानि कि डॉक्टर एक साल बाद स्वतः कार्यमुक्त होकर दूसरे हॉस्पिटलों में जवाइंग करेंगे। यह युवा डॉक्टर शहरों के अस्पतालों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के सरकारी अस्पतालों में काम कर कोविड-19 के साथ ही नॉन-कोविड चिकित्सा सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इनकी नियुक्ति से दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

जिले में भी हुई 7 डॉक्टरो की नियुक्ति,,कोविड कार्यो में मिल सकेगी राहत..

न्यायधानी में कोरोना प्रबंध को लेकर शुरू से ही डॉक्टरो की कमी स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी की वजह बनी हुई थी। जिसके मद्देनजर सोमवार को जिले के जिला अस्पताल और सिम्स में 7 नए डॉक्टरो की नियुक्ति से निश्चित रूप से हॉस्पिटल का वर्क लोड कम होगा और अंचल के मरीजो को सहज ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी। आपको बता दे जिला अस्पताल में डॉ विभा राज की नियुक्ति की गई है। इसी तरह सिम्स हॉस्पिटल में डॉ हिमांशु गुप्ता,डॉ कुमारी पल्लवी, डॉ प्रतीक कुमार अग्रवाल, डॉ अंकि सलूजा,डॉ उमेश देवांगन,डॉ सुमन कुमार कुजूर की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। जिनकी सेवा जल्द ही उक्त हॉस्पिटलों में मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब