रायपुर

कोरोना अपडेट:- मंगलवार को 2888 नए संक्रमित मरीजो की पहचान, 2000 से अधिक का आंकड़ा चल रहा रोजाना….मौत के मामले भी बढ़ रहे लगातार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 2888 नए संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। जिनमे से सर्वाधिक 377 मरीज रायपुर जिले से मिले है। वही दुर्ग में 153, राजनांदगांव में 167, बालोद मे 72, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 75, धमतरी में 56, बलौदाबाजार में 87, महासमुंद में 39, गरियाबंद में 42, बिलासपुर में 155, रायगढ़ में 250, जांजगीर में 319, कोरबा में 143, मुंगेली में 28, सरगुजा में 87, कोरिया में 76, सूरजपुर में 45, बलरामपुर में 30, बस्तर में 184, दंतेवाड़ा में 138, सुकमा में 33, कोंडागांव में 63, कांकेर में 109, नारायणफुर में 32, बीजापुर में 68 सहित दो अन्य राज्यों के नये मरीज मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 128893 हो गई है। जिसमे से 2847 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके साथ प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 100551 तक पहुँच चूकी है। जबकि अब भी 27238 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार जारी है। इधर मंगलवार को प्रदेश में 14 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिसमे 6 रायपुर जिले से एवँ रायगढ़ और जांजगीर चांपा के 3-3 सहित बालोद और दुर्ग के एक एक मरीज शामिल है। जिसके साथ प्रदेेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1104 हो गई है जो निरंतर बढ़ रही है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब