कोरबा

मिट्टी धंसने से 3 मासूमों की दबकर हुई मौत, अवैध उत्खनन को बताया जा रहा कारण….जिसकी चपेट में आकर बच्चों को गँवानी पड़ी जान

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमे यहाँ रहने वाले एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें नदी किनारे मिट्टी धंसने से तीन बच्चों की मौत हो गई, वही इस घटना के बाद बच्चों के शव को मलबे से बाहर निकाला गया, ये तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे, इसमें दो सगी बहन थी जबकि एक अन्य बच्ची उनके परिवार की थी। मिली जानकारी के अनुसार घटना कतबितला गांव की है, जहाँ अवैध उत्खनन मासूमों की मौत का कारण बन गया, बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था, रेत निकाले जाने की वजह से टीला बन गया है यहाँ पास में ही बच्चे खेल रहे थे और अचानक टीला भरभरा कर उन पर गिर गया और तीन मासूम की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पर बच्चों की मौत की घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित थे, जो अधिकारियों के समझाइस के बाद शांत हुए, इस पूरे मामले में पुलिस की माने तो जहां ये घटना हुई है वहाँ से रेत उत्खनन नहीं होता था, वहाँ मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई की गई थी। इस दुखद घटना में 3 मासूमो की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र...