बिलासपुर

दोहरा हत्याकांड :- सरकंडा क्षेत्र में बीती रात नशेड़ियों ने की 2 युवकों की चाकू मारकर हत्या, 1 मृतक हत्यारों का साथी, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर नशे की गिरफ्त में आ चुके युवको ने दोहरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने प्रेम प्रसंग में मिलने गए एक युवक को पहले विवाद करते हुए लाठी डंडे और चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, फिर अपने ही एक साथी को हत्या कबूल करने दबाव बनाया जब उसके साथ ने ऐसा करने से मना कर दिया तो मुख्य आरोपी ने उसे भी चाकू मार दिया,

जिसकी लाश आज सुबह झाड़ियों में मिली है, घटना की भनक लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, हालांकि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी युवक राजेश रावत जो तहसील कार्यालय में सायकल स्टैंड चलाता है बीती रात प्रेम प्रसंग में अपने प्रेमिका से मिलने सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा अटल आवास पहुँचा था,

जहाँ वही के नशेड़ी युवक खड़े जिन्होंने राजेश रावत से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी जिनसे बचने युवक वहाँ से भागने लगा, जिसे मुख्य आरोपी बड़का यादव, नानदाऊ, राममोहन बंजारे, रमजान खान, गौतम सारथी घेरकर मारने लगे, चाकू की वार के बाद युवक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव द्वारा अपने साथ नान दाऊ को इस हत्या की जिम्मेदारी लेने दबाव बनाया गया, जिसकी बात नान दाऊ ने नही मानी जिसे भी मुख्य आरोपी बड़का यादव ने चाकू मार दिया,

जहाँ से नान दाऊ भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस ने देर रात ही राजेश के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई थी, इसी क्रम में गुरुवार की सुबह एक और लाश पुलिस को मिली जो नान दाऊ की थी, इस प्रकार नशेड़ी आरोपियों ने 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने आस पास पूछताछ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विवेचना में जुटी है।

तीसरे हत्या की भी रही चर्चा

गुरुवार को पुलिस जांच के दौरान ही इमलीभाठा के अटल आवास के पास ही एक स्कूल के पीछे झाड़ियों में खून के निशान मिले है, लेकिन कोई लाश नही मिली जिसके बाद तीसरे हत्या की चर्चा भी होती रही हालाकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नही की है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...