बिलासपुर

सड़क हादसा :- शहर के भीतर मौत बनकर दौड़ रहे हाइवा…तेज रफ्तार हाइवा ने मोपका चौकी के पास बाइक सवार को रौंदा हुई दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रविवार की शाम एकबार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें शहर की ओर से सीपत की ओर जा रहे एक बाइक सवार को हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया और उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गई, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे के लगभग बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएम 1557 में बाइक सवार बिलासपुर से सीपत की ओर जा रहा था, जो मोपका पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर तालाब के पास पहुँचा था तभी तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 10 सी 2367 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया,

बाइक सवार वाहन सहित हाइवा के नीचे फंस गया जिसे हाइवा कुछ दूर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई वही मोपका चौकी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई, जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है, वही हाइवा को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की नही हो पाई शिनाख्त

इस दर्दनाक सड़क हादसे में देर रात तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई थी, मृतक युवक के एक हाथ मे राम राय गुदा हुआ है, जिसके पास से कोई भी पहचान करने के लिए नही मिला है, केवल बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम ही पहचान की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब