बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में संक्रमण की रफ्तार में आई कमी, 200-250 के बाद अब 80-90 पर पहुँची स्पीड….मौत के आंकड़े भी हुए कम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का प्रकोप धीरे धीरे कम होने लगा है। एक लंबे वक्त के बाद जिले में रोजाना मिलने वाले मरीजो की संख्या में बढ़त नही हो रही है। मंगलवार को जिले में 88 नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई है। जिनमे 85 मरीज बिलासपुर जिले से है। तो वही बाकि तीन मरीज कोरबा और जांजगीर जिले के है। इन मरीजो में शहरीय क्षेत्रों के 65 और ग्रामीण क्षेत्रों से 20 मरीज मिले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 13225 हो गई है। आपको बता दे बीते दो दिनों में कोरोना की गति 80 प्लस में ही टिकी हुई है। जिससे कयास तो यही लगाया जा रहा है। कि जिले में अब कोरोना की पकड़ ढीली हो रही है। हालाकि अब भी शहर में मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,रेलकर्मी,पुलिसकर्मी कोरोना कब चपेट में आ रहे है। मंगलवार को भी नेहरू नगर निवासी 27 वर्षीय मेल और निखलेश्वरं कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय फीमेल डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह पुलिस लाइन में रहने वाले 40 और 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले है। जबकि आरटीएस कालोनी सहित रेल्वे परिक्षेत्र से भी बड़ी संख्या में मरीजो की पहचान की गई है। मंगलवार को जिले में मिले पॉजिटिव मरीज बड़ी कोनी,रामा लाइफ सिटी , शिव विहार, रेलवे कालोनी ,राजकिशोर नगर ,हिर्री, कोनी, मसानगंज ,पावर हाउस चौक ,भारती नगर, तखतपुर, चकरभाठा, देव किरारी,बिल्हा मोहतरी, रतनपुर,कुदुदंड,लालखदान ,पचपेड़ी ,काली मंदिर तिफरा, हेमू नगर ,पंजाबी कॉलोनी, जोरापारा सरकंडा, विवेकानंद नगर मोपका,राजकिशोर, मंगला महाराणा प्रताप चौक ग्रीन पार्क, महामाया पार्क मंगला, न्यू लोको कॉलोनी ,अन्नपूर्णा विहार, रतनपुर लालपुर ,शांति नगर ,गंगानगर मंगला, पुलिस लाइन ,कोटा ,सुंदर नगर ,,प्रताप टॉकीज रोड, राजेंद्र नगर ,तिलक नगर, जूना बिलासपुर ,आवासपारा मोपका,तेलीपारा, श्री राम टावर ,अलका एवेन्यू उस्लापुर सहित अन्य जगहों के रहने लगे है। इस बीच राहत की बात यह है। कि मंगलवार को जिले के 160 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 11696  हो गई है। जबकि अब 1301 मरीज एक्टिव है। जो अपनी ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 

24 घन्टे में कोरोना से एक कि मौत..

जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। बताया जा रहा है कोटा ब्लॉक के ग्राम केंदा में रहने वाले 59 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर बीते दिनों परिजनों द्वारा अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ जांच के दौरान उसे कोविड के साथ अन्य शारिरिक समस्या सामने आई थी। जिसका इलाज किया जा रहा था लेकिन मंगलवार को अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ गई। जिसे मेडिकल टीम ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही मरीज की मौत हो गई। जिसके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 228 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि...