बिलासपुर

एनएचएम की मिशन डायरेक्टर पहुँची सिम्स, कोरोना जांच और रिपोर्टिंग को लेकर दिए विशेष निर्देश…जांच में हाई रिस्क जैसे गर्भवती महिला, बुजुर्ग अन्य बीमारी से ग्रसित को प्राथमिकता देने निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दौर के बीच सिम्स में कोविड के प्रबंध को जांचने शनिवार को एनएचएम की मिशन डायरेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने सिम्स का औचक निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने जांच सैम्पल की रिपोर्टिंग में तेजी लाने पर जोर दिया है। डॉ.प्रियंका शुक्ला ने सिम्स में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपचार की सुविधा सहित वायरोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित सिम्स प्रबंधन के जिम्मदारो से चर्चा की। जहाँ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की सिफ्ट वाईस कोरोना सेंम्पलों की जांच की जाए,, जांच के बाद उसी दिन उनकी निगेटिव पॉजिटीव रिपोर्ट अपलोड किए जाए। सिम्स आरटीपीसीआर लैब में जितने भी स्टॉफ है उनकी रोटेशन वाईस ड्यूटी लगाने कहा है। जिसकी मोनिटरिंग किसी जिम्मदार को करने निर्देशित किया है। ताकि किसी स्टाफ के अनुपस्थिति में हॉस्पिटल का काम ना अटक सके। उन्होंने जांच सैम्पल के रिपोटिंग के आधार पर लैब में जांच की क्षमता बढ़ाने की बात कही है।

इसके अलावा सिम्स में संदेहियों के जांच को लेकर निषपक्षता बरतने स्पष्ट आदेश दिया है। डॉ शुक्ला ने उक्त मामले में जांच के लिए हाई रिस्क जैसे गर्भवती महिला, बुजुर्ग या पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रसित को प्राथमिकता देने कहा है। ना कि किसी वीआईपी और अप्रोच वाले को,,साथ ही ऐसे हाई रिस्क वाले मरीजो के सेंपलों की पैकिंग अलग से कर रिजल्ट जल्द देने पर जोर दिया है। इसके अलावाएनएचएम की मिशन डायरेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया की यदि किसी शव का कोरोना रिपोर्ट इंनवेलिड रहता है। तो उसको कोरोना संदेही मान कर नियम के साथ ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए। साथ ही मृतक के परिजनों का 24 घंटे के भीतर ही जांच कर उनको रिपोर्ट उपलब्ध कराए। ताकि मृतक के परिजनों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। सिम्स हॉस्पिटल के निरीक्षण में मेकाहारा के डॉ. आर के पंडा, डॉ. ओ पी सुदरानी के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपसंचालक डॉ सुरंद्र के साथ सीएमएचओं डॉ. प्रमोद महाजन, सिविल सर्जन मधुलिका सिंह ठाकुर, डीपीएम लता बंजारे, सिम्स के डॉ. पंकज टेम्भूर्निंकर, डॉ. आरती पांडे, डॉ. विवेक शर्मा उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...