रायपुर

स्टंट के चक्कर में गई एक कि जान, दो की हालत गंभीर…. चलती कार में बदल रहे थे सीट

रमेश राजपूत

रायपुर – टाटीबंध चौक से 600 मीटर की दूरी पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में दो युवक घायल भी हो गए है।जानकारी के अनुसार भिलाई नगर निवासी इंजीनियर शुभम पांडेय (24), भिलाई-3 निवासी नीतीश यादव (19) और वैभव तिवारी (24) तीनों रात में रायपुर आए थे। उसके बाद रात 1 बजे भिलाई जाने के लिए निकले थे। कार वैभव चला रहा था और कार की पीछे सीट पर नीतीश और शुभम बैठे हुए थे। टाटीबंध चौक से 600 मीटर आगे एक शो रूम के सामने चलती कार में नीतीश ने ड्राइविंग सीट बदलने की कोशिश की। इसी दौरान वैभव की नजर सड़क से हट गई।

कार सड़क किनारे लगे रेलिंग से टकराने वाली थी कि वैभव ने हड़बड़ा कर ब्रेक लगाया और कार को साइड करने की कोशिश की जिससे कार मुड़ गई। कार के पीछे का हिस्सा रेलिंग में घुस गई। रेलिंग कार के पीछे से आरपार हो गई। नीतीश के पैर और सीने में गंभीर चोट आई थी। किसी तरह वैभव और शुभम कार से बाहर निकले। फिर पुलिस को बुलाए और बड़ी मशक्कत के बाद नीतीश को बाहर निकाले। उसे एम्स अस्पताल ने गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुभम और वैभव को मामूली चोट आई है। दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने वैभव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार को रेलिंग से निकाला और उसे थाने ले गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका