रायपुर

लव, सेक्स और धोखा एक युवती फिर बनी शिकार….युवक के खिलाफ़ दुष्कर्म का मामला दर्ज, सोशल साइट्स बन रहे माध्यम

रमेश राजपूत

रायपुर – अक्सर देखा जाता है कि व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में आज कल के युवक युवतियां एक दूसरे से दोस्ती कर इतने करीब आ जाते है कि बात शादी तक पहुंच जाती है और जब लड़का शादी से इनकार कर देता है तो उसके खिलाफ अपराध दर्ज हो जाता है। शादी कोई बच्चों का खेल नही है। लेकिन इस हाईटेक होते समाज मे प्यार फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए शुरू होता है जिसका अंत थाने में जाकर होता है। क्योंकि कुछ हवस के पुजारी अपनी हवस मिटाने लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देते है। एक ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर में सामने आया है। जहाँ एक बात फिर एक युवती दुष्कर्म का शिकार हुई है। जिसमे अजय कुमार चौरे ने फेसबुक में दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमे आरोपी अजय कुमार चौरे ने पीड़िता से फेसबुक के जरिए दोस्ती की फिर उसके साथ प्यार का नाटक किया और शादी करने की बात कहते हुए युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन जब युवती ने उसे शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी युवक मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने सरस्वती नगर थाने में अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब