कोटा

माँ की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या… मामूली विवाद को बताई जा रही वजह, आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

रमेश राजपूत

कोटा – बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें मामूली विवाद पर पुत्र ने मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है। मामले की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुँच गई थी, जिन्होंने आरोपी पुत्र को अपनी हिरासत में ले लिया है, वही शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करका निवासी सगुन मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष ने आज सुबह 6 बजे के लगभग अपनी माँ फूलमती उम्र 70 वर्ष से विवाद करते हुए कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।

घटना की भनक जैसे ही आस पास के लोगों को लगी उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे हत्या की वजह जानने पूछताछ की जा रही है, वही मृतिका के शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पत्नी की तबियत खराब थी जिसे मृतिका ने इलाज के लिए पैसे दिए थे उसी बात को लेकर माँ बेटे में झगड़ा हुआ जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर माँ की हत्या कर दी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...