बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- जिले में कम नही हो रहे आंकड़े…रोज निकल रहे सैकड़ो नए मरीज, फिर मिले 117 पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में शनिवार को 117 नए मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे जिले के 116 मरीज तो वही एक मरीज दूसरे जिले का रहने वाला है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 15511 हो गई। आपको बता दे जिले के सर्वाधिक 76 मरीज शहरीय इलाको के रहने वाले है। जबकि 40 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से चिन्हित किए गए हैं। पॉजिटिव मरीजो में मेडिकल स्टाफ,निजी कर्मचारी, रेल्वे कर्मी,पुलिसकर्मी शामिल है। इनमें सिम्स में 60 वर्षीय मेल और पुलिस लाइन से 20 वर्षीय फीमेल सहित सीएचसी तखतपुर से तीन नए मरीजो की पहचान की गई है। जिनकी उम्र क्रमश 13,35,55 है। इसके अलावा जिले के लगभग सभी क्षेत्रों से पॉजिटिव मरीज मिले है। वही शनिवार को भी अन्नपूर्णा कॉलोनी, सीपत रोड, सिरगिट्टी,, गोड़पारा ,,रामा ग्रीन सिटी,, रतनपुर ,जराभाटा, जबड़ापारा, टिकरापारा, तखतपुर,गंगानगर ,सोनगंगा कॉलोनी,, विद्यानगर, टिकरापारा,, पुलिस लाइन, तखतपुर ,,आदर्श नगर ,,देवरी खुर्द, गोलबाजार, टिकरापारा ,तोरवा ,ओम नगर,कोटा,बिल्हा सहित अन्य जगहो के रहने वाले मरीज है। इधर 137 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 14225 हो गई है। जबकि अब भी जिले में 1032 एक्टिव मरीज है। जिनका उपचार जारी है। 

जिले में तीन कोरोना मरीजो की टूटी सांसे..

शनिवार को जिले में तीन संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे सर्वाधिक दो मरीज दूसरे जिले के है। तो एक मरीज बिलासपुर जिले की निवासी है। तीनो मरीजो की मौत अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 254 हो गई है। बताया जा रहा है विकासनगर निवासी 57 वर्षीय मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए श्रीराम केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी बीच शनिवार को इलाज के दौरान सुबह 11 बजे उनकी मौत हो गई। इसी तरह जांजगीर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोविड हॉस्पिटल में हुई है साथ ही किम्स हॉस्पिटल में भी कोरबा निवासी 52 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
1800 रुपये के लिए हत्या...पहले गला घोंटा, फिर ईंट से चेहरा कुचल डाला, अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी कोटा: शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर...एक की मौत, एक घायल NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी...कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश...