बिल्हा

जुआरियों की महफ़िल में पुलिस की रेड…पकड़े गए 4 जुआरी, नगदी और ताशपत्ती जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – खार में जमी जुए की महफिल पर बिल्हा पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8100 रुपए नगदी पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा पुलिस को सूचना मिली कि देव किरारी खार में जुए की महफिल जमी हुई है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहां धमनी निवासी महावीर डोंगरे , रहंगी जोगीपुर निवासी मनोज दास मानिकपुरी,तिफरा निवासी राजाराम साहू,पेण्ड्री निवासी चन्द्रभान मोहले रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ाए है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी सहित नगदी रकम 8100 बरामद किया है। उक्त मामले में बिल्हा पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गयी है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, उप निरीक्षक शत्रुहन प्रसाद लहरे, प्र.आर. रूपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, मौसम साहू, सतीश साहू एवं ज्वाला सिंह सोनी की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत... 10 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा राज, मस्तूरी :- नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा,पुलिस जुटी जांच में हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, “द्रोणा रत्न बेस्ट प्लेयर अव... शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में