बिलासपुर

न्यायधानी में पुरानी रंजिश पर युवक की गुप्ति मारकर हत्या, एक नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चुचुहियापारा ब्रिज के पास उस समय सनसनी फैल गई जब यहां दो युवकों ने मिलकर एक युवक को गुप्ति से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई 
इस पूरी घटना में दो आरोपी शामिल है ,जिसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया सूत्रों की माने तो हत्या की इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार गणेश नगर में रहने वाले राजा खान का ऋतिक कुमार और उसके साथी के साथ पुराना विवाद था।

आरोपियों ने मृतक से कुछ दिन पहले उसकी बाइक की मांग की थी जिसमें मृतक द्वारा गाड़ी देने से इनकार कर दिया था इस घटना के बाद आरोपी मृतक राजा खान से रंजिश रखे हुए थे बीती रात को इन्होंने राजा को फोन कर मिलने की बात कही जिस पर मृतक ने साफ इंकार कर दिया।

आरोपी

इस बीच आरोपियों को सूचना मिली की राजा खान चुचुहियापारा में है जिसके बाद आरोपी मौके पर पहुंचे और गुप्ति से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ऋषिक कुमार सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,