पचपेड़ी

पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी…एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भरारी निवासी एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे करीब 21 लाख 32 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम भरारी बाड़ापारा वार्ड नंबर 09 निवासी नारायण सिंह राज 38 वर्ष खेती-किसानी के साथ साइकिल बनाने का काम करता है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने नाम से टेलीग्राम एप का उपयोग करता है। 28 अक्टूबर 2024 को उसके टेलीग्राम पर एक अज्ञात लिंक आया, जिसे क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप से जुड़ गया। पीड़ित के अनुसार टेलीग्राम ग्रुप इंडिया प्रमो ट्रेडिंग कंपनी के एडमिन द्वारा उसे मनी बैक गारंटी और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करने का झांसा दिया गया। ठगों ने उसे विश्वास दिलाया कि 10 हजार रुपये लगाने पर 24 घंटे में एक लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। लालच में आकर नारायण सिंह ने अलग-अलग किस्तों में राशि जमा करना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल 160 बार ट्रांजेक्शन किए। इस दौरान उसने कुल 21 लाख 32 हजार रुपये जमा कर दिए। ठगों ने उसे करीब 6 लाख 80 हजार रुपये लाभ होने की बात कहकर और अधिक राशि निवेश करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन बाद में पैसा वापस नहीं मिला। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन और ट्रांजेक्शन विवरण के आधार पर अज्ञात टेलीग्राम धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत अपराध क्रमांक 168/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा ऑनलाइन लेनदेन और संबंधित खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल