बिलासपुर

शहर में नहीं थम रहे चाकूबाजी और लूटपाट के मामले…फिर एक युवक बना शिकार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चाकूबाजी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक से चाकू की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। प्रार्थी अशोक साहू, जो प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर पद पर पदस्थ हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 23 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे की है। वह अपने मोटरसाइकिल से बंगालीपारा से घर भारत चौक चिंगराजपारा लौट रहे थे। तभी रामायण चौक के पास साहिद खान (बाबा खान का भांजा) अचानक उनके सामने आ गया। आरोपी ने मोटरसाइकिल रोककर पहले शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और इंकार करने पर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अशोक साहू के शर्ट की जेब में रखे 2000 रुपये जबरन निकाल लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित की लिखित शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी साहिद खान के खिलाफ धारा 119(1)-BNS, 126(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसले कहीं भी सुरक्षा को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन सुरक्षित महसूस कर सकें।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...