छत्तीसगढ़बिलासपुर

मच्छरों से निपटने के प्रयासों का दिखने लगा असर पहले से कुछ कम हुई मच्छरों की संख्या

जरूरत है इस अभियान को लगातार चलाने की तभी मच्छरों पर काबू पाया जा सकेगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मच्छरों से निपटने निगम का प्रयास जारी मच्छरों की संख्या पहले से कुछ कम हुई बिलासपुर में अचानक मच्छरों के आतंक से परेशान लोगों ने हर स्तर पर शिकायत की जिसके बाद प्रशासन की भी नींद टूटी और युद्ध स्तर पर मच्छरों से निपटने प्रयास शुरू किए गए
मच्छर के प्रकोप को रोकने निगम प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनाकर लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव किया जा रहा है। गुरुवार को शहर भर के बड़े नालों में लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव करने के साथ 11 वार्डों में फागिंग किया गया।
सुबह के समय शहर के नदी किनारे क्षेत्र वार्ड क्रमांक 31 धनराज देवांगन नागोराव शेष स्कूल के पास जूना बिलासपुर, वार्ड क्रमांक 32 नारियल कोठी दयालबंद, मधुबंद, वार्ड 33 रामप्रसाद बिस्मिल नगर दयालबंद व इन क्षेत्रों में नदी में उगे जलकुम्भी में फागिंग के साथ लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़काव कराया गया। इसी तरह सुबह से ही शहर के बृहस्पति बाजार क्षेत्र, जवाली नाला, बस स्टैंड व तेलीपारा क्षेत्रों के बड़े नाला में लार्वा कंट्रोल दवा का छिड़का किया गया।

इसी तरह दोपहर व शाम के समय वार्ड क्रमांक 6 सिंधी कालोनी, जरहाभांठा, वार्ड क्रमांक 16 तालापारा, वैशालीनगर, मित्र विहार, वार्ड नंबर 26 हरदेवलाल मंदिर गोलबाजार, शनिचरी बाजार, मछली पसरा, वार्ड क्रमांक 36 टीकरापारा, मेन रोड मन्नू चौक, तातिया टोप्पो नगर, वार्ड क्रमांक 46 चिंगराजपारा प्रभात चौक, अपोलो रोड, वार्ड क्रमांक 57 कपिल नगर सरकंडा, मुक्तिधाम फागिंग किया गया। इधर शाम के समय बड़े मशीन से वार्ड क्रमांक 14 फकीर नगर तालापारा, क्रांतिकुमार भारतीय नगर, मिनीमाता बस्ती, वार्ड क्रमांक 15 रानीलक्ष्मी बाई नगर तालापारा, मरीमाई मंदिर रोड, चिन्दी बाजार मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 12 मदर टेरेसा मंझुआपारा, कुम्हारपारा में फागिंग किया गया।
ठहरे हुए गंदे पानी में मच्छर पनपता है। इसलिए ऐसे गडढ़े जहां पानी जमा है या ऐसे चैंबर जो खुले हैं। ऐसे सभी जगहों में भी लार्वा कंट्रोल का दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। जरूरत है इस अभियान को लगातार चलाने की तभी मच्छरों पर काबू पाया जा सकेगा

error: Content is protected !!
Letest
मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...