मस्तूरी

मस्तूरी:- तीसरे शिक्षक पर भी गिरी कार्रवाई की गाज…जेडी ने किया सस्पेंड, स्कूल में दारू मुर्गा पार्टी का हुआ था आयोजन,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम रहटाटोर शासकीय प्राथमिक शाला में मुर्गा पार्टी के मामले में सत्याग्रह न्यूज़ की खबर पर शिक्षा विभाग ने मुहर लगाई है। जहा स्कूल में शिक्षको द्वारा शराब और मुर्गा पार्टी सहित बच्चों को पीटने के मामले में सत्याग्रह न्यूज़ द्वारा प्रसारित की गई खबर के बाद तत्काल दो शिक्षको के निलंबन के बाद गुरुवार को तीसरे शिक्षक को संयुक्त संचालक ने निलंबित कर दिया है।आपको बता दे शासकीय प्राथमिक शाला रहटाटोर में 7 अक्टूबर को विद्यालय में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें अतिथि के स्वागत के नाम पर प्रधानपाठक राजेश्वर मरावी और शिक्षक मनोज नेताम ने विद्यालय परिसर में ही शराब और मुर्गे की व्यवस्था की। मध्यान भोजन रसोइयों से भोजन तैयार कराया गया और कार्यालय कक्ष में बैठकर तीनों शिक्षकों ने विद्यालय समय में शराब पी। उस वक्त बच्चे और महिला रसोइयां भी मौजूद थीं। मामले में बच्चो आरोप लगाया था कि ये शिक्षक आए दिन नशे की हालत में स्कूल आते हैं, कक्षाओं में गुटखा-खैनी खाते हैं और स्कूल की सफाई तक बच्चों से करवाते हैं। इससे शिक्षा का माहौल बिगड़ गया है और बच्चे भय व अपमान की स्थिति में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

उक्त खबर को सत्याग्रह न्यूज़ टीम ने प्रमुखता से उठाया और खबर प्रकाशित किया। जिसके बाद मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने तत्काल संज्ञान में लेकर शा.प्राथ. शाला रहटाटोर के प्रधान पाठक राजेश्वर सिंह मरावी और सहायक शिक्षक मनोज नेताम को निलंबित कर दिया था। वही शापूर्व मा.शाला मानिकचौरी के शिक्षक गोटीलाल मार्शल को निलंबित करने हेतु सयुक्त संचालक बिलासपुर को डीईओ कार्यालय से प्रतिवेदन भेज दिया गया था। जिसपर गुरुवार को जेडी द्वारा निलंबित कर मस्तूरी बीईओ ऑफिस में संलग्न किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष...