दंतेवाड़ा

भारत माता की धरती में आज़ादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा”…..जहाँ ना कोई डर है ना किसी का भय

दंतेवाड़ा अवधेश मिश्रा

दंतेवाड़ा – जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली गांव में 26 जनवरी 2020 को सूरज की पहली किरण के साथ आज़ादी के बाद पहली बार शान से तिरंगा लहराया, हुआ काले साये का खात्मा और उदियमान हुआ एक नया सवेरा, जहाँ ना कोई डर है ना किसी का भय।

आपको बता दें कि जिले के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अल सुबह पोटाली पहुंच कर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी, हर्ष फायर से आकाश गुंजायमान हुआ,

सही मायनों में आज यहाँ की धरती ने गनतंत्र को त्याग गणतंत्र हासिल किया और ये सपना जिला प्रशासन और जिला पुलिस के हौसलों से पूरा हुआ है। तिरंगा के आकाश में छाते ही सालों से चले आ रहे लाल झंडे का खौफ भी समाप्त हुआ।

ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों ने जवानों संग लंबी बातचीत कर उनका हौसला अफजाई किया,

आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ लोगों के मन में यह विचार घर कर गया कि अब वो दिन दूर नहीं जब पूरा बस्तर सुकून की सांसे ले पायेगा और शान से कहेगा भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे..

error: Content is protected !!
Letest
अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार,