छत्तीसगढ़बिलासपुर

हंगामा खेज होगी नगर निगम की सामान्य सभा, एक दूसरे को घेरने की तैयारी में बन रही रणनीति

विधानसभा चुनाव के बाद हो रहे पहले और लोकसभा चुनाव से पहले के आखिरी इस सामान्य सभा के हंगामा खेज रहने की उम्मीद की जा रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार होने वाली बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा में परिस्थितियां बदल चुकी है । पहले सत्ताधारी भाजपा के पार्षदों की भंगिमा अलग हुआ करती थी लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार होने से बहुमत वाले भाजपा पार्षद दल की यही कोशिश होगी कि किसी तरह विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार से अधिक से अधिक फंड मांग कर उन्हें मुश्किल में डाला जाए। वहीं हर मुद्दे पर रोडा अटकाने वाले कांग्रेस पार्षदों की कार्यशैली भी इस बार शायद बदल सकती है, क्योंकि राज्य में उनकी सरकार है इसलिए विकास के कार्यों में रोड़ा अटकाना उन्हें महंगा पड़ सकता है। नगर निगम की सामान्य सभा में इस बार प्रश्नकाल के दौरान पार्षदों को प्रश्न करने का अवसर मिलेगा, इसके लिए लाटरी पद्धति से पार्षदों का चयन किया गया है। शनिवार को प्रश्नकाल में सबसे पहले भागीरथी यादव को प्रश्न करने का अवसर मिलेगा । इस बार नगर निगम की सामान्य सभा में अधिकांश एजेंडा सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं से संबंधित है। वहीं अन्य विषयों को भी शामिल किया गया है, लेकिन बहुमत के आधार पर इस बार भी सभी प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है। यहां पूरा फोकस प्रश्नकाल पर ही होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सभी पार्षद अपने सवाल प्रश्नकाल में कर पाते हैं या नहीं ,और उनके सवालों का जवाब महापौर किस तरह दे पाते हैं । सामान्य सभा की इस बैठक में बजट भी रखा जाएगा । उम्मीद की जा रही है कि शहर में जारी विकास कार्यों के अलावा सीवरेज, मिशन अमृत योजना , मच्छरों की भारी संख्या और जल संकट से निपटने की तैयारियों पर महापौर को घेरने की कोशिश होगी। कांग्रेसी पार्षद शुक्रवार को दिन भर रणनीति बनाते रहे, कोशिश यही होगी कि 1 घंटे के प्रश्न काल में अधिक से अधिक सवाल पूछ कर महापौर को मुश्किल में डाला जाए। कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव के बाद हो रहे पहले और लोकसभा चुनाव से पहले के आखिरी इस सामान्य सभा के हंगामा खेज रहने की उम्मीद की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
5 वर्षीय मासूम से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी जीत...दो दोषी किशोरों को 3 साल की सजा, उत... 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी...