बिलासपुर

बिलासपुर: मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर में पुलिस का सर्चिंग अभियान… 18 बदमाशों पर गिरी गाज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। थाना सिविल लाइन की टीम ने बीती रात मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 18 बदमाशों पर कार्यवाही की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मिनीबस्ती में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

मिनीबस्ती क्षेत्र में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के साथ घूमते हैं। इस पर पुलिस ने दबिश दी और तीन युवकों को पकड़ा। इनके पास से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों में सेवन कुमार पात्रे (22), राम जोशी (20) और विशाल डहरिया (20) शामिल हैं। सभी आरोपी मिनीबस्ती क्षेत्र के ही निवासी हैं।

तालापारा में जुआ एक्ट के तहत छापा

तालापारा क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुआ अड्डे पर दबिश दी। मौके से 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में सलमान खान (33), अतिक खान (30), सागर हुमने (23), सूरज नवरगं (21), संजय बघेल (19) और त्रिलोक डहरिया (19) शामिल हैं। इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

170 बीएनएसएस के तहत 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में लगातार अशांति फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की। इस दौरान 11 लोगों को चिन्हित कर रोका गया। इनमें पवन निर्मलकर, परमेश्वर निर्मलकर, अभिषेक पटेल, ईश्वर दास, दिनेश गेंदले, अरविंद यादव, आर्यान बरडोले, साहिल जिज्ञासी, अविनाश बोरकर सहित तालापारा के सलमान खान, अतिक खान, सागर हुमने, सूरज नवरगं, संजय बघेल और त्रिलोक डहरिया शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी पहले भी पुलिस कार्रवाई में पकड़े जा चुके हैं।

कुल 18 बदमाशों पर गिरी गाज

इस पूरे अभियान के दौरान पुलिस ने 18 बदमाशों पर सख्त कार्यवाही की। इनमें 03 आरोपी आर्म्स एक्ट, 06 आरोपी जुआ एक्ट और 11 आरोपी 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जद में आए।

पुलिस का संदेश

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर की शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस रात्रिकालीन कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि ऐसे सतत अभियानों से मोहल्लों में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और आमजन सुरक्षित महसूस करेंगे। इस प्रकार बिलासपुर पुलिस ने एक ही रात में तीन क्षेत्रों में छापेमारी कर बदमाशों पर नकेल कसते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब शहर में कोई जगह नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी...