बिलासपुर

शहर में फिर हुई दिनदहाड़े चोरी की वारदात, मोबाइल सहित नगदी पार…अब दिन में भी चोरों का आतंक जारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा निवासी शेख़ मोनिरउद्दीन के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तालापारा तैयबा चौक में जुबैर हाजी के किराए के मकान में रहने वाले शेख़ मोनिरउद्दीन इस बार अज्ञात चोरों के शिकार बने है, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है, प्रार्थी शेख़ मोनिरउद्दीन सोफा पर्दा बनाने का काम करता है दिनांक 05/02/2021 को सुबह 09:30 बजे अपने मोबाइल वीवो Y17 एवं नगदी 38,000 हजार रुपए को रूम के अंदर सोफा में रख कर नहाने चला गया था, करीब 10:00 बजे नहाकर जब वह वापस आकर देखा तो सोफे में रखा नगदी व मोबाइल दोनो गायब थे , आसपास खोजबीन करने के बाद फोन लगाने पर फ़ोन नम्बर बंद बताने लगा। शेख़ मोनिरउद्दीन ने बताया मोबाइल VIVO कंपनी Y17 का था उसकी कीमत 10 हजार रुपए कुल 48,000 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर सुबह 09:30 बजे से 10:00 बजे के बीच चोरी कर लिया हैं। शेख़ मोनिरउद्दीन ने इस बात की जानकारी अपने भाई शेख रियाजुल को दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं।

error: Content is protected !!
Letest
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग...